देवघर, जुलाई 19 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर पुलिस ने मोहनपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के चंदनाठाढ़ी मोड़ अवस्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर बिहार के एक युवक को कार के साथ हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बिदुपुर के साइबर कैफे में छापेमारी से हड़कंप जानकारी जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदनाठाढ़ी मोड़ अवस्थित एक ठिकाने पर साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना सत्यापन के बाद साइबर और मोहनपुर थाना की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई ...