देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बुधवार को हिंडोलावरण के पास करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम में कांवरिया वाहनों के साथ बस, ऑटो, टोटो, निजी वाहन और मालवाहक भी फंसे रहे। उमस भरी गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहने से महिला, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्टेशन के दुर्गा मंदिर के समीप अवैध पार्किंग में वाहनों के पडाव से लगता जामजाम की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे के बाद हिंडोलावरण के समीप वाहनों की रफ्तार धीमी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों क...