देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के समीप स्थित यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा 1 लाख 4 हजार 990 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी। कहा एसपी प्रवीन पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया यात्री शेड के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर बेचने और खरीदने वाले लोगों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर मामले की सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए ...