देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी, देवघर की ओर से मोहनपुर प्रखंड की 10 पंचायतों में मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की जांच कर दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों और संबंधित कार्यों की स्थिति की पड़ताल की जा रही है। जिन पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है, उनमें मोरने, नयाचितकाठ, पोस्तवारी, रढ़िया, रघुनाथपुर, सरासनी, सूअरदेही, ताराबाद, ठाढ़ियारा और तुम्बाबेल शामिल हैं। सामाजिक अंकेक्षण टीम संबंधित योजनाओं के दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभिलेखों के आधार पर कार्यों क...