देवघर, जुलाई 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, चोरी की बाइक, मोबाइल के साथ 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से हत्या, लूट, छिनतई, अपहरण और चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पूछताछ में दोनों ने जून महीने में देवीपुर थाना क्षेत्र में एक हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को 5 जुलाई को सूचना मिली थी कि मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ अपराधी राहगीरों से छिनतई की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मोहनपुर रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पर छापेमारी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के ...