देवघर, सितम्बर 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ अवस्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। मामले की जानकारी होने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे व मामले की जांच-पड़ताल की। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की ओर से थाना में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गयी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बावजूद घटना को अंजाम किसके द्वारा दिया गया है के बारे में पता लगाने में पुलिस जुटी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जेसीबी से मत्स्य उत्पादन प्लांट को किया क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...