Deogarh News: मोहनपुर : नवाडीह रेलवे ओवरब्रिज पर दौड़ने लगी गाड़ियां
देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: देवघर। देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन परियोजना के तहत मोहनपुर प्रखंड के हिंडोलावरण मोड़ से आगे नवाडीह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को शनिवार से यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया।
ओवरब्रिज का संचालन ओवरब्रिज चालू होने के साथ ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली। ओवरब्रिज को आमलोगों के लिए खोलने से पहले फोरलेन निर्माण कंपनी के दर्जनों इंजीनियरों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई भारी वाहनों को पुल से गुजारा गया और उनके आवागमन के दौरान पुल की स्थिरता, कंपन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर विशेष नजर रखी गई।
निर्माण कार्य की तकनीकी जांच अधिकारियों ने पुल के ऊपर और नीचे दोनों हिस्सों का निरीक्षण कर देखा कि निर्माण कार्य निर्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.