Deogarh News: मोहनपुर : दही बेचने निकले बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के भौंरा जमुआ गांव के पुल के पास बुधवार सुबह दही बेचने निकले एक बुजुर्ग की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिमरा कला गांव निवासी 55 वर्षीय लखी महतो के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतक के बेटे छोटू यादव ने आठ लोगों पर घेरकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से घायल लखी महतो को इलाज के लिए पहले मोहनपुर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, मुख्य आरोपितों के फरार होने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.