देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के डहुआ व धावाटांड़ गांव में पिछले एक माह से लगातार हो रही गाय चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान एक बछिया सहित कुल छह गायें रहस्यमय ढंग से गायब हो चुकी हैं। कई बार खोजबीन के बावजूद मवेशियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर गांव के लोगों ने स्वयं रात में पहरा देना व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। गुरुवार को ग्रामीणों की सतर्कता रंग लाई। गांव के समीप एक गाय के साथ घूम रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को लोगों ने रोककर पूछताछ की। दोनों से गाय के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और सूचना देकर मोहनपुर थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदि...