देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: देवघर। साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस तथा अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में जब्त उपकरणों की पड़ताल के दौरान साइबर अपराध से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। उसके आधार पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की न्यायिक हिरासत सूत्रों के अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसे रविवार को पूरा किया जा सकता है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से साइबर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके नेटवर्क,...