देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव स्थित मोठा हाट से अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी कर ली। घटना 1 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है। मामले को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी सुशील दास ने मोहनपुर थाना में शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने मामले की जांच कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना का विवरण दिए आवेदन के अनुसार, सुशील दास 1 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच 15 क्यू 4999 से झालर स्थित मोठा हाट में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक हाट के समीप सड़क किनारे खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने के लिए हाट के अंदर चले गए। आवेदन में बताया गया है कि करीब 10 से 15...