देवघर, सितम्बर 16 -- Deogarh News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रुपायडीह गांव के समीप बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंसकर्मी से रुपये से भरा बैग समेत अन्य सामान छीन कर मौके से फरार हो गये। घटना सुनसान इलाके में उस समय हुई, जब फाइनेंसकर्मी ग्रामीण क्षेत्रों के समिति एवं महिला संगठन के ग्रुप से राशि की रुपए वसूली कर कार्यालय लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार, पीड़ित फाइनेंसकर्मी मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है। वर्तमान में देवघर स्थित एक फाइनेंस कार्यालय में कर्मचारी के रूप में काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी ग्रामीण क्षेत्र में गया था। वहां समिति एवं महिला संगठन के ग्रुप के सदस्यों से रुपये की वसूली करने के बाद राशि लेकर देवघर स्थित कार्यालय लौ...