देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधी अब रोज ठगी का तरीका बदल रहे हैं। पुलिस जिस चाल को पकड़ने की तैयारी करती है, ठग उससे आगे नई चाल चल देते हैं। देवघर में सामने आया मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का एक मामला इसी बदलते साइबर अपराध की गंभीर तस्वीर पेश कर रहा है। मोबाइल गुम हुआ, उसमें लगा सिम आधार और बैंक खाते से जुड़ा था और कुछ ही समय बाद पीड़ित के खाते से करीब 15 हजार रुपए गायब हो गए। उसके बाद आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक सेवा को लेकर भी ऐसी स्थिति पैदा हुई कि पीड़ित बैंक से लेकर आधार केंद्र और फिर साइबर थाना तक चक्कर लगाने को मजबूर हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल में लगा नंबर उसके बैंक खाते और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ था। मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ित को अंदाजा नहीं थ...