देवघर, अगस्त 6 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि श्रावणी मेले में मोबाइल चोर और पॉकेटमार भी सक्रिय हो गये हैं। श्रद्धालुओं को निशाना बनाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्ती और निगरानी अभियान चला रही है। बुधवार दोपहर क्यू कॉम्प्लेक्स के समीप एक कांवरिया की मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पकड़े गये युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना घर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र का बताया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चोरी के आरोप में रेल यात्रियों ने दो महिलाओं को आरपीएफ को सौंपा,पूछताछ उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके साथ दो अन्य युवक थ...