Deogarh News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 98 हजार रुपये उड़ाए, पीड़ित ने लगाई गुहार
देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल गुम होने के बाद उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये की साइबर निकासी हो गया है। अज्ञात बदमाशों ने विभिन्न यूपीआई आईडी पर अलग-अलग किस्तों में पूरी राशि ट्रांसफर कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित रविवार को नगर थाना पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई।
घटना का विवरण पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले नगर थाना क्षेत्र में उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था। मोबाइल नहीं मिलने पर उसने इसकी सूचना नगर थाना में दी थी। इसके बावजूद अज्ञात लोगों ने उसके मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए बैंक खाते से कई बार में कुल 98 हजार रुपये विभिन्न यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए।
शिकायत और कार्रवाई जब खाते से लगातार रुपये निकलने का मैसेज मिला तो पीड़ित के होश उड़ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.