Deogarh News: मोबाइल खराब होते ही मजदूर के खाते से उड़े 5,660 रुपये
देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें बिना किसी ओटीपी, फोन कॉल या बैंक संबंधी संदेश के एक मजदूर के खाते से 5,660 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी गगन देव कुमार शर्मा ने बताया कि वह नगर थाना क्षेत्र की एक दुकान में मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे साइबर थाना पहुंचे और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि कई माह पहले एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खुलवाया था। उसी खाते में मजदूरी की राशि मिलती थी और मोबाइल के माध्यम से ही खाते का संचालन करता था। बुधवार शाम अचानक मोबाइल खराब हो गया। मोबाइल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.