देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सिरसा गांव निवासी विरेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरूद्ध मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि 17 अगस्त को डकाय मंडा पूजा करने गया था। वहां बैरियर के पास जेएच 15 यू 1446 नंबर की होंडा सीबी साइन बाइक खड़ी कर मंदिर पूजा करने गया। वापस लौटा तो बाइक जहां खड़ा किया था, वहां नहीं था। बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिला। बताया गया कि उसी दिन गांव के रंजीत कुमार यादव का बाइक भी वहीं से चोरी हो गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...