देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। चितरा के सहरजोरी ऑडिटोरियम हॉल में शनिवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह तथा उपस्थित शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद अतिथियों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय सरसा, प्लस टू उच्च विद्यालय पत्थड्डा, प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा, विकास विद...