देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल गादीडुमरा गांव निवासी दुखमोचन राम की मौत हो गई। बुधवार अहले सुबह लखनगड़िया मेला देखकर घर लौटने के दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया था। वहां से एम्स देवघर और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पति की मौत के बाद पत्नी कविता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी कविता देवी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर मोटरसाइ...