देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ अवस्थित एक सैलून में हजामत के दौरान मूंछ अधिक कट जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक ने सैलून संचालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित राजू ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि एक व्यक्ति हजामत बनवाने उसके सैलून आया था। दाढ़ी बनाते समय मूंछ का कुछ हिस्सा अपेक्षा से अधिक कट गया। उसी बात से नाराज होकर ग्राहक ने गाली-ग्लौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगा। उससे चोटें आईं। घटना के बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने कुंडा थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में...