देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: समाहरणालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मील) के अंतर्गत जिला स्तरीय जिला स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण व वेतन रोकने का निर्देशबैठक के दौरान लिए गए निर्णय बैठक में मिड-डे मील योजना के पारदर्शी और प्रभावी संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान डीसी ने बच्चों को मिलने वाले भोजन की शुद्धता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए पंचायतवार रो...