देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, छिनतई और जान मारने की धमकी देने के मामले में अताउल अंसारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अताउल अंसारी ने आरोप लगाया है कि गांव के मो. कुतबूल लालू अंसारी और मो. मेराज ने पूर्व के विवाद को लेकर मोबाइल फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पूछताछ करने के लिए वह आरोपितों के घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। अताउल अंसारी का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से 5700 रुपए नकद और गले से सोने की चेन छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्द...