देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: मारगोमुंडा पुलिस के सौजन्य से बाघसीला मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सर्किल इंस्पेक्टर राउतु होनागा, थाना प्रभारी शशि कपूर, मुखिया बाबूराम मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता के दौरान जागरूकता प्रतियोगिता उद्घाटन के दौरान पुलिस ने खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि लोगों को नशा से बचने की जरुरत है, तब जाकर ही मनुष्य का समुचित विकास संभव है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने कहा कि इलाके में कहीं भी साइबर अपराधी साइबर अपराध की घटना को अंजाम देता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सड़क...