देवघर, अक्टूबर 29 -- अर्नब तूफान से बारिश और किसानों की चिंता Deogarh News: अर्नब तूफान का असर मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह से दिखने लगा। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाने लगे, जहां 10 बजे के बाद रुक रुक कर बारिश शुरू हो गई। हालांकि गुरुवार की सुबह से लेकर समाचार लिखे जाने तक अर्नब तूफान से प्रखंड क्षेत्र में तूफान और तेज हवा का असर नहीं रहा, लेकिन रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। अर्नब तूफान को लेकर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि धान का फसल खेतों में पक गया है, ऐसे में बारिश होने पर इसका प्रतिकुल प्रभाव धान के फसल पर पड़ेगा। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना होगा। इधर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अर्नब ...