देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: देवघर। जसीडीह थाना के मानिकपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया। घायलों में कुंजीसार निवासी अविनाश यादव और जोडामोह गांव निवासी प्रकाश राम शामिल हैं। अस्पताल में इलाजरत अविनाश यादव ने बताया कि वे तीनों स्कूटी से पास के एक गांव में पार्टी मनाने के लिए गए थे । यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाइक पलटने से सावठ का युवक घायल वहां से लौटने के दौरान मानिकपुर ओवरब्रिज के समीप स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी ...