देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: क्षेत्र में रविवार देर रात से सोमवार सुबह करीब छह बजे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। मानसून की इस पहली जोरदार वर्षा से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लगातार बारिश के कारण निचले इलाके पानी में डूब गए तथा धान की रोपाई के लिए तैयार खेत पूरी तरह जलमग्न हो गया। कई कच्चे रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण अजय नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों के चेहरे खिले नदी के उफान को देखते हुए सिंचाई विभाग ने एहतियातन सिकटिया बराज के चार गेट खोल दिए, जिससे लगभग 30 हजार क्य...