Deogarh News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व आत्मनिर्भर बनाने दीदी कैफेटेरिया का शुभारंभ
देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में देवघर नगर निगम ने सराहनीय कदम उठाया है। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के विशेष पहल पर देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में दीदी कैफेटेरिया का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर नगर आयुक्त द्वारा किया गया। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल प्रेरणादायक है। दीदी कैफेटेरिया के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नया मंच मिला है। इस दीदी कैफेटेरिया का संचालन शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित रानी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जीविका दीदी रसोई घर से महिलाओं के सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.