Deogarh News: मधुस्थली में विशेष अभियान 6.0 संपन्न
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के निर्देशानुसार मधुपुर के मधुस्थली इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग की एनएसएस इकाई ने विशेष अभियान स्वच्छता और ई-कचरा जागरूकता के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके तहत बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रैक्टिस-टीचिंग सत्र के दौरान आवंटित विद्यालयों में 22 से 24 अक्टूबर तक स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की। एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न फलदार पौधरोपण किया गया। 15 से 26 अक्टूबर को छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ई-कचरा अभियान में पिछड़ा नालंदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.