देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: मधुपुर शहर गंभीर यातायात संकट से जूझ रहा है। मुख्य मार्गों को लेकर व्यस्त बाजार तक, हर दिन लगने वाला लंबा ट्रैफिक जाम आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों के लिए जी का जंजाल बन गया है। सड़कों का सिकुड़ता दायरा, बढ़ती वाहन संख्या और प्रशासनिक उदासीनता ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। यहां वन वे का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। दरअसल शहर के प्रमुख चौक-चौराहे जैसे थाना रोड, गांधी चौक, हटिया रोड, भगत सिंह चौक, स्टेशन रोड, रामजस रोड, सरदार पटेल रोड, डालमिया कूप के आसपास अतिक्रमण ने हालात बदतर बना दिए हैं। वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ता है। स्थिति तब और विकराल हो जाती है जब भारी वाहनों का प्रवेश शहर के भीतर हो जाता है। नो-एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने के कारण दिन के समय भी मालवाहक वाहन...