देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर के पथरचपटी रोड में मधुपुर कॉलेज के पास शनिवार की शाम अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी और करौं विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटवाकर रास्ता चालू कराने का कार्य कराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस मार्ग का उपयोग स्कूली बच्चों से लेकर आम लोग करते हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: तेज हवा-बारिश में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, कुछ देर आवागमन बाधित मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद रही और जल्द से जल्द रास्ता साफ कर यातायात साम...