देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास के पावन पर्व रक्षा बंधन को लेकर मधुपुर पूरी तरह तैयार है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल साफ देखा जा सकता है। गांधी चौक, हटिया रोड, पुल पार में दुकानें सजी हैं। रंग-बिरंगी, चमकदार और डिजाइनर राखियां ग्राहकों का मन मोह रही हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक सूती धागे की राखियों से लेकर आधुनिक और फैंसी राखियों का संग्रह उपलब्ध है। दुकानों के बाहर सजे डिस्प्ले ग्राहकों को दूर से ही आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों के लिए मोटू-पतलू, डोरेमोन, स्पाइडरमैन वाली कार्टून कैरेक्टर राखियां, लच्छा,लुम्बा और जोड़े वाली राखियां 50 रुपए से 200 रुपए तक की रेंज में प्रीमियम रेंज लक्जरी, चांदी की परत, स्टोन वर्क, रुद्राक्ष, चंदन और अमेरिकी हीरे से जड़ी प्रीम...