देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। दीपावली के अवसर पर सेंट जेवियर्स मिशन स्कूल बड़बाद में विद्यार्थियों के लिए रंगोली और दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों और सुंदर दीपों से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष दिनेश मोदी, सचिव अरुण मोदी, प्राचार्य अंकित चौरसिया, एकेडमी निर्देशक आकांक्षा राज और शिल्पी कुमारी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनके प्रयास और रचनात्मक कौशल की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्क...