देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: स्थानीय कॉलेज रोड में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जा रही एक शिक्षिका के गले से सोने का चेन बाइक सवार दो उचक्कों ने छीन लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से लोग हैरान हैं। बताया जाता है कि प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका सोनाली गोस्वामी प्रतिदिन की तरह स्कूल पढ़ाने जा रही थीं। इसी क्रम में आंची देवी बालिका हाई स्कूल के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। शिक्षिका ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की है। छीने गए सोने के चेन का मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपए बताया जाता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि बाइक सवार उचक्कों द्वारा इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी...