Deogarh News: मधुपुर में जन्माष्टमी को लेकर धार्मिक वातावरण
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में शनिवार को देर रात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा। श्री राम मंदिर ठाकुरबाड़ी प्रांगण में स्थानीय गायकों ने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति कर भक्तिभाव से शहरी क्षेत्र में धूमधाम से नंदगोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री राममंदिर ठाकुरबाड़ी, अमर कैलाश त्रिपुरधाम मंदिर, पंचमंदिर स्थित श्याम मंदिर में कृष्ण-राधा, साथ ही प्राचीनकाल में बने श्री गिरिराज मंदिर स्थित विहंगम कृष्ण-राधा मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से फूलों व प्रकाश से सजाया गया। जय श्री श्याम के जयकारे से मंदिर प्रांगण देर रात तक गुंजायमान होता रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का जयघोष जिससे श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.