देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तीन कंपनियों के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। आनंद ग्रुप तीस नवंबर, सब्रोस लिमिटेड 1 दिसंबर और टेक्निको इंडस्ट्रीज सात दिसंबर को कैंपस में भर्ती करेगी। प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश केसरी ने बताया कि विद्यार्थियों को अपडेटेड बायोडाटा, कॉलेज आईडी व शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ औपचारिक ड्रेस में समय पर पहुंचना होगा। कंपनीवार योग्यता व वेतन की जानकारी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल से मिलेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर 30 नवंबर को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...