देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर कोर्ट परिसर के पास से अज्ञात चोरों ने गुरुवार को एक हीरो ग्लैमर बाइक चुरा ली। बताया जाता है कि सलैया गांव निवासी रमीज राजा अपनी हीरो ग्लैमर बाइक से किसी काम से मधुपुर कोर्ट आए थे। काम के लिए वह परिसर के अंदर गए और वापस लौटने पर अपनी बाइक गायब पाई। आसपास काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...