देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेंद्र यादव और प्रॉक्टर डॉ. राजीव कुमार का मधुपुर महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदामा यादव और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय पदाधिकारियों से मुलाकात कर विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। यह भी पढ़ें- मधुपुर कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था का औचक निरीक्षणविद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा विशेष रूप से वर्तमान समय में नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों व सीटों की कमी का विषय प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेंद्र यादव ने आश्वासन दिया कि योग्य विद्यार्थियों के नाम...