देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लखना मोहल्ला में पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। शमीम अंसारी ने मधुपुर थाना को दिए आवेदन में बताया कि उनके साथ गाली-ग्लौज और मारपीट की गई है। आवेदन में 5 लोगों को नामजद और 20 से 30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दूसरी ओर लखना मोहल्ला निवासी माजदा खातून ने थाना में आवेदन देकर 5 नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन की छानबीन कर रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...