Deogarh News: मधुपुर के मदीना मोहल्ला में बंद घर से चोरी
देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मदीना मोहल्ला में एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर पीड़ित के भाई ने मधुपुर थाना में लिखित सूचना दी है। थाना प्रभारी को दिए आवेदन में मदीना मोहल्ला निवासी मो. अख्तर हुसैन ने बताया कि 24 अगस्त को उनके बड़े भाई जफर हुसैन के घर में चोरी हो गई। आवेदन के अनुसार उनके भाई अपने इलाज के लिए सपरिवार भुवनेश्वर ओड़िशा गए हुए हैं। घर में ताला बंद था और बाहर से घर पर जाने के लिए गेट की चाबी मिस्त्री के पास थी, जिनके द्वारा घर में पुट्टी का काम चल रहा था। सोमवार को जब मिस्त्री ने बाहर का गेट खोला तो देखा कि सामने का गेट खुला हुआ है और ताला टूटा है। अंदर का लकड़ी का दरवाजा भी खुला था। मिस्त्री ने इसकी सूचना फोन पर तौसिफ जफर को दी और आसपास के लोगों को भी बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.