Deogarh News: मधुपुर : सोने के जेवरात व नकद चोरी
देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: मधुपुर। स्थानीय गांधी चौक बुलेट गली में गुरुवार देर रात बंद घर से 14 ग्राम सोने के जेवरात और 6 हजार रुपए नकद चोरों ने चुरा ली। सोने की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। यह घर बिहार मेडिकल हॉल संचालक अरिंदम दत्ता का है। गृहस्वामी अरिंदम दत्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। देर रात लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला । देखने पर पता चला कि चोर छत का गेट तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। कमरे में रखे पर्स से 6 हजार रुपए और आलमारी तोड़कर करीब 14 ग्राम सोने के जेवरात ले गए। सूचना मिलने पर मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की। चोरों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.