देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि दो पक्षों के विवाद के निपटारा को लेकर मंगलवार को मधुपुर थाना परिसर में इंस्पेक्टर इंचार्ज राजीव कुमार की उपस्थिति में दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठक की गई। बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा नहीं करने का बॉण्ड भरा। बता दें कि गत 15 सितंबर को दो पक्षों के विवाद में मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसी विवाद को लेकर पुनः रविवार को हटिया रोड में दो पक्षों के बीच मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे। घायलों में भलपहरी निवासी पंकज यादव और डंगालपाड़ा निवासी अजय कुमार यादव शामिल हैं। अजय यादव ने बताया कि पूर्व में पंकज यादव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। रविवार को पंकज बाजार में दवा लेने आया था। इसी दौरान बहादुरपुर, नेमुआबाद के कई...