देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में पदस्थापित ट्रैक मेंटेनर का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में पांच रेलकर्मियों की सेवा पुस्तिका थी। घटना को लेकर पीड़ित ने मधुपुर रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता की जानकारी थाना को दिए आवेदन में गिरिडीह जिला के गाण्डेय थाना अंतर्गत पाण्डेयडीह गांव निवासी समसाद अंसारी पिता समसूल अंसारी ने बताया कि वह वर्तमान में महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत हैं। वह वरीय अनुभाग अभियंता रेलपथ कालीपहाड़ी का कार्यालय से सेवा पुस्तिका लेने गए थे। कार्यालय से उन्हें स्वयं सहित पांच लोगों की सेवा पुस्तिका दी गई। जिसमें गिरिडीह पांडेयडीह निवासी शमशाद अंसारी, पवन कुमार वर्मा, चंदन कुमार सिंह, मो. इजाज आलम और संदीप कुमार ...