देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री में शामिल पांच युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ सहित आठ हजार छह सौ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। घटना के बाबत मधुपुर थाना के एसआई अशोक कुमार के आवेदन के आधार पर मधुपुर थाना में कांड संख्या- 165/26 दर्ज कराया गया। जिक्र है कि इंस्पेक्टर इंचार्ज राजीव कुमार को मादक पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पुष्टि के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी का विवरण शनिवार को छापेमारी दल ने थाना अंतर्गत गांधी चौक के समीप रेलवे के पुराने जर्जर क्वॉर...