Deogarh News: मधुपुर : बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा जख्मी
देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि । मधुपुर थाना क्षेत्र के चोंगाखार गांव निवासी 24 वर्षीय अफरोज अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा सरफराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अफरोज और सरफराज गांव से कुछ दूरी पर बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक रेलिंग से टकरा गई व दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में अफरोज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जख्मी सरफराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.