देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे न्यू कॉलोनी मोहल्ला जाने वाली सड़क में शौच की बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। गली में सैकड़ों लोग प्रतिदिन खुले में शौच करते हैं। यहां फैली गंदगी से विद्यार्थी व राहगीर परेशान हैं। बदबू फैलने के कारण राहगीरों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है, अगर यह गंदगी ऐसे ही फैलती रही तो परिणाम घातक सिद्ध हो सकते हैं। यह गली का सड़क मधुपुर रेलवे स्टेशन पास में ही है। लेकिन रेल प्रशासन व नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गली होकर स्कूल आने जाने का रास्ता है, लेकिन फैली गंदगी के कारण यहां चलना मुश्किल हो गया है। शौच की गंदगी का इधर-उधर रिसाव होने लगा है। इस कारण कई बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों ने कहा कि गंदगी के कारण बच्चों के...