देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए फुलची दास टोला निवासी मनीषा देवी और उसके परिजनों ने नवजात की मौत पर कार्रवाई की मांग की है। मनीषा देवी, पति- दुलाल दास ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उनका प्रारंभिक इलाज अनुमंडल अस्पताल से ही चल रहा था। जांच और इलाज समय पर होते रहे।

क्या है पूरा मामला बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मनीषा देवी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर 2:45 बजे नवजात बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे की स्थिति खराब देख परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया। आरोप है कि डॉक्टरों ने बच्चे को बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को लेकर बाइक से स्थानीय निजी क्लीनिक पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया। उसके बाद परिवार एम्बुलेंस के ल...