Deogarh News: मधुपुर : पुलिस ट्रैक से अज्ञात शव बरामद
देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर सिंक लाइन के पास रेल पोल संख्या- 026/028 के समीप रेलवे ट्रैक से पुलिस ने 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। मृतक नीली पैंट और काला शर्ट पहने है। शव की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी अधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। रेल थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है। बताया कि मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के मोहल्लों और गांवों में संपर्क किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक हादसे का शिकार हुआ है। घटना के संबंध में रेल थाना में यूडी मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.