देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। हज़रत मोहम्मद पैगंबर की जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर शुक्रवार को मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीओ राजीव कुमार ने की। इस दौरान जुलूस शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Gridih News: पैगम्बर साहब जयंती को लेकर जमुआ में शांति समिति की बैठकबैठक में लिए गए निर्णय बैठक में समिति सदस्यों ने जुलूस के दौरान डीजे बजाने और कोई ऐसा नारा नहीं लगाने की बात कही गई, जिससे दूसरा समुदाय आहत हो। एसडीओ राजीव कुमार ने स्पष्ट कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्...