देवघर, सितम्बर 24 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर के पथरचपटी रोड़ में लालकोठी के पास बारिश के दौरान अचानक पेड़ गिरने से एक बाइक सवार समेत तक महिला जख्मी हो गई। बाइक पर सवार व्यक्ति को आसपास के लोगों ने मशक्कत कर निकाला। घटना के दौरान बाजार से घर लौट रही फूलदानी कुमारी रोड निवासी 50 वर्षीय हीरामुनी हेंब्रम पेड़ की चपेट में आ गई। जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही एचएचए फाउंडेशन की टीम के सदस्य छोटू, धीरज यादव, दानिश इकबाल, सुशील रंजन और शहनवाज नूर बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को मधुपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। एक्स-रे जांच में पैर में गंभीर चोट होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर सड़...