देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: करौं। प्रखंड अंतर्गत सालतर पंचायत के डुमरतर ग्राम के बूथ संख्या 331 पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक एवं पाठशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीएलओ मुन्नी देवी ने की। इस बैठक में दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए और सबों को अपना-अपना एसआईआर प्रपत्र भरवाया गया l बीएलओ मुन्नी देवी ने कहा कि सभी मतदाता दिए गए फॉर्मेट को सही ढंग से भर कर जमा करने का काम करें l अगर मतदाता को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उनसे तुरंत मिले l उनकी समस्या का समाधान तुरंत कर दिया जाएगा l कहा की लोग जितना जल्दी गणना प्रपत्र को जमा करेंगे, उसका ऑनलाइन उतना जल्दी कर दिया जाएगा l ज्ञात हो की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र में जोर-शोर से चलाया जा रहा है l वहीं इस काम में विभ...